लखनऊ में सुबह से छाए बादल:दो दिन बारिश की भी संभावना, धुंध और हल्के कोहरे के बीच मॉडरेट स्थिति में हवा की गुणवत्ता

लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। धुंध और हल्के कोहरे का असर भी बना हुए है। रात के समय न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आज और कल लखनऊ सहित आसपास के इलाकों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया हुआ है। राजधानी का अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। आज से बदल रहा मौसम पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजधानी लखनऊ सहित उत्तर भारत के मौसम में बदलाव हो रहा है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर की भी स्थिति देखने को मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश में 27-28 दिसंबर के दौरान बारिश के साथ ओला पड़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ और पंजाब की तरफ बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से पहले अरब सागर फिर बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के समागम के कारण मौसम में बदलाव 27 दिसंबर से होगा। यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर 28 दिसंबर को राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के कारण दिन के अधिकतम तापमान में प्रभावी गिरावट दर्ज की जाएगी। रात के न्यूनतम तापमान में प्रभावी उछाल आने की संभावना है।इस दौरान 27 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ ओला पड़ने की भी संभावना है| इसके बाद बारिश में कमी आने के साथ ही 29 दिसंबर से मौसम सामान्य होगा। इसके बाद 30 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है। फ़िलहाल अभी प्रदेश में घने कोहरे और शीतलहर से राहत जारी रहने की संभावना है| मॉडरेट स्थिति में प्रदूषण लखनऊ में सुबह के समय सबसे खराब हवा की गुणवत्ता तालकटोरा क्षेत्र में है। यहां का वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में स 232 दर्ज किया गया है। अलीगंज का AQI 200 लाल बाग में 160, गोमती नगर में 172 और अंबेडकर यूनिवर्सिटी 145 दर्ज किया गया है। बारिश और बूंदाबादी की संभावना के चलते आने वाले दो तीन दिनों तक लखनऊ में वायु प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *