भास्कर न्यूज | बालोद तुलसी मानस प्रतिष्ठान तहसील इकाई बालोद की बैठक झलमला स्थित गंगा मैया धर्म मंच में हुई। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाने पर चर्चा हुई। 31 जुलाई को राज्य स्तरीय गोस्वामी तुलसीदास की जयंती समारोह दंतेवाड़ा में होगा। तहसील स्तरीय आयोजन 10 अगस्त को करने का प्रस्ताव रखा गया। इस संबंध में अगली बैठक 20 जुलाई को दोपहर 2 बजे से गंगा मैया मंदिर के धर्म मंच में रखी गई है। अध्यक्ष बीआर बेलसर, कार्यकारी अध्यक्ष निरंजन साहू, संरक्षक विष्णु सोरी, पहाड़ सिंह साहू, कोषाध्यक्ष श्यामलाल निषाद ने बताया कि इसी दिन आयोजन स्थल का निर्णय लिया जाएगा। सभी पदाधिकारियों, मानस मंडली के संचालकों और सदस्यों से उपस्थित होने की अपील की गई है। बैठक में बताया कि प्रदेश स्तरीय तुलसीदास जयंती दंतेवाड़ा के मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर में भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए गायत्री मंदिर दंतेवाड़ा में भी बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष जगदीश देशमुख, कोषाध्यक्ष छगन यदु, उपाध्यक्ष हृदयराम सोरी, गुप्तेश्वर बघेल, राजेश चौहान, मोतीलाल राठौर, आयोजन समिति के जिला अध्यक्ष खिम्मान सिन्हा, उपाध्यक्ष गोपाल सिन्हा, सचिव परीक्षित मंडावी, नीलम ठाकुर, नरेंद्र कुमार साहू, शैलेंद्र कुमार ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार संतोष चौहान, मुख्य पुजारी विजेंद्र नाथ जिया शामिल हुए। आयोजन को भव्य बनाने के लिए सुझाव दिए गए बैठक के दौरान अध्यक्ष खिम्मान सिन्हा और गिरधर गोस्वामी ने आयोजन को भव्य बनाने के लिए सुझाव दिए। प्रदेश अध्यक्ष जगदीश देशमुख ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। इसमें शोभायात्रा, मंच व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक, बैठक, भोजन, पेयजल, आवास, स्वागत, मानस मंडलियों की भागीदारी, मंच संचालन और अतिथियों के चयन जैसे विषयों पर चर्चा हुई। दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने आयोजन पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने सहयोग देने की बात कही। तुलसीदास की जयंती मनाने की तैयारी शुरू कर दी है।


