खाद की कमी, 18 जुलाई को एसडीएम कार्यालय का घेराव

भास्कर न्यूज | डौडी क्षेत्र की सोसाइटी में खाद की कमी को लेकर जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। साथ ही 18 जुलाई को डौंडी में एसडीएम कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया। जनपद सदस्य पुनीत राम सेन, शिवगिरी सुरेंद्र, शिव प्रसाद बारला, सरपंच शिवरात्रि टेकाम, रेवा रावटे, ज्ञानेश्वरी, निर्मला, चुरेंद्र, सत्यवती जाड़े, रमहुउ राम, कोसमा, मानकी, कोमरे, कमिथला, गावड़े सहित कई जनप्रतिनिधियों ने कहा कि डोंडी विकासखंड के भर्रीटोला, 36 पटेली, घोटिया, मंगलतराई, आमाडुला, साल्हे, कुआंगोदी जैसे दूरस्थ गांवों में किसानों को डीएपी, यूरिया और पोटाश खाद नहीं मिल रहा है। किसान समय पर खाद नहीं डाल पा रहे हैं। इससे धान की पैदावार पर असर पड़ेगा। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि अधिकारियों से कई बार बात की गई, फिर भी अब तक खाद नहीं पहुंचा। इसे किसानों के साथ अन्याय बताया। उन्होंने कहा कि अब मजबूरी में किसान और जनप्रतिनिधि मिलकर 18 जुलाई को डौंडी में एसडीएम कार्यालय का घेराव करेंगे। इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *