पंजाब और चंडीगढ़ में आज से मौसम बदल गया है। शीत लहर के साथ ही सुबह से बूंदाबांदी भी हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने आज पंजाब के 21 जिलों में आंधी, बिजली गर्जने और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलाे अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि संभावना भी है। हालांकि गत 24 घंटे राज्य के औसत तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जो कि सामान्य तापमान से 2 डिग्री अधिक है। वहीं, सबसे अधिक तापमान पठानकोट स्थित थीन डैम पर 23.9 डिग्री दर्ज किया गया है। दो जनवरी तक है बारिश की संभावना पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, हाेशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मालेरकोटला में आज मौसम बदलेगा। यहां पर आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक ऐसे मौसम में लोगों काे ठंड से बचने की कोशिश करनी चाहिए। 27 दिसंबर से दो जनवरी तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस मौसम में इन चीजों का रखे ख्याल विभाग के मुताबिक जिस तरह का मौसम बन रहा है। पेड़ों के पास न जाए और उनके नीचे शरण न ले। जहां तक हो सके बाहर जाने के प्रोग्राम को स्थगित करें। तालाबों और झीलों आदि के पास जाने से बचें। दूसरी तरफ सड़कों पर वाहन सावधानी से चलाएं। वाहनों को सुरक्षित जगह पर पार्क करें। बदलते मौसम पर नजर रखे और सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए तैयार रहें। ऐसी वस्तुओं को सुरक्षित करे जो हवा के साथ उड़ जाती है। ऐसे रहेगा मौसम चंडीगढ़ – आज सुबह के समय धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 7 से 20 डिग्री के बीच में रहेगा। अमृतसर -आज धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 6 से 17 डिग्री के बीच में रहेगा। जालंधर – आज सुबह शाम धुंध रहेगी। तापमान 5 से 20 डिग्री के बीच में रहेगा। लुधियाना – आज धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 6 से 20 डिग्री के बीच में रहेगा पटियाला – आज धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 7 से 21 डिग्री के बीच में रहेगा मोहाली – आज धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 6 से 21 डिग्री के बीच में रहेगा


