अमृतसर में धमकी भरे ईमेल की जांच में नई जानकारी:माइक्रोसॉफ्ट की मदद से तमिलनाडु कनेक्शन की पड़ताल, बीएसएफ की टीम तैनात

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल की जांच में पुलिस को नई जानकारी मिली है। बुधवार को पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले में अमेरिका स्थित कंपनी माइक्रोसॉफ्ट से मिली जानकारी का विश्लेषण किया जा रहा है। धमकी भरे ईमेल का संबंध तमिलनाडु से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने पहले ही दिन एफआईआर दर्ज कर ली थी। सुरक्षा के मद्देनजर जालंधर से पंजाब बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है। डीसी अमृतसर साक्षी साहनी के अनुरोध पर बीएसएफ की टीम को भी तैनात किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। तमिलनाडु पुलिस से भी किया संपर्क शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) पूरा सहयोग कर रही है और उनके सहयोग से सम्पूर्ण मर्यादा के साथ ही जांच की जा रही है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि तमिलनाडु पुलिस से भी संपर्क किया गया है। वहां की पुलिस ने पुष्टि की है कि उन्हें भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल प्राप्त होते हैं। पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाया जाएगा। पुलिस ने लोगों से की अपील उन्हें उम्मीद है कि बहुत जल्दी अपराधी को आईडेंटिफाई किया जाएगा और पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वह पूरी तरह से समर्थ है और सिक्योरिटी पूरी है। उन्होंने कहा कि डर का माहौल पैदा करने के लिए फेक पब्लिसिटी के लिए ऐसा किया जा रहा है। लेकिन वह इसे बहुत सीरियस ले रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं और पब्लिक की सिक्योरिटी में कोई कोताही ना रहे। लगातार तीसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी पंजाब में अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल को लगातार तीसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की ईमेल पर आई है। ईमेल में दावा किया गया कि पाइपों में RDX भरकर मंदिर के अंदर धमाके किए जाएंगे। हालांकि, सुरक्षा कारणों से मेल में लिखे गए शब्दों को सार्वजनिक नहीं किया गया है। जांच के लिए डॉग और बम स्क्वायड पहुंचा। BSF और पुलिस कमांडो तैनात वहीं, SGPC और अमृतसर पुलिस भी अलर्ट पर है। ‌BSF और पुलिस कमांडो तैनात किए गए हैं। हर आने-जाने वाले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इससे पहले, सोमवार और मंगलवार को भी मेल भेजकर गोल्डन टेंपल को उड़ाने की धमकी दी गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *