छत्तीसगढ़ की मुंगेली पुलिस ने ‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत गुजरात से एक नाबालिग लड़की को बरामद किया है। जिसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। जहां उसके साथ युवक ने शारीरिक संबंध भी बनाए थे। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, 17 मई 2025 को पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। 13 जुलाई 2025 को पुलिस टीम ने सूरत के शिव कृपा सोसाइटी, मोरा टेकरा से लड़की को बरामद किया। आरोपी ने नाबालिग से बनाए संबंध इसके अलावा पुलिस ने मुख्य आरोपी कल्लू अहिरवार (21), निवासी छतरपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इस मामले में दो अन्य आरोपी लोकेश्वर चतुर्वेदी उर्फ सोनू (25) और रामराज घृतलहरे (24) को भी गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज दोनों ने बाइक से लड़की को भगाने में मदद की थी। सभी आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर 16 जुलाई को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


