रायपुर में झगड़ा करने से मना करने पर पिटाई:युवक पर धारदार हथियार से हमला, एक आरोपी अरेस्ट, एक फरार

रायपुर में झगड़ा करने से मना करने पर एक युवक की पिटाई हो गई है। दो आरोपियों ने मिलकर युवक के साथ पहले मारपीट की। फिर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। वहीं एक आरोपी फरार है। यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। सुमित चतुर्वेदी ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह देवपुरी रायपुर में रहता है तथा चालक का कार्य करता है। दिनांक 2.07.2025 को रात करीबन 10.30 बजे सतनाम चौक देवपुरी के पास पुष्पेन्द्र बंजारे और सूर्या जोशी आपस में वाद-विवाद कर रहे थे। सुमित झगड़े को शांत कर रहा था। तभी सूर्य और उसके एक साथी ने मिलकर सुमित के साथ गाली गलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी।
उन्होंने अपने पास रखें धारदार हथियार से हमला कर दिया। फिर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। एक चोरी की गाड़ी भी बरामद इस मामले में पुलिस ने खोजबीन करके एक आरोपी सूर्या जोशी को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी के कब्जे से एक एक्टिवा गाड़ी में बरामद की गई है। जिसे तेलीबांधा क्षेत्र से चोरी किया गया था। इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *