सिख संप्रदाय के 10वे गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत को याद करते हुए खालसा सेवा संस्थान भीलवाड़ा एवं सिख समाज द्वारा वीर बाल दिवस के अवसर पर सूचना केन्द्र पर चार साहिबजादों की शहादत का पिक्चर के माध्यम प्रसारण कर लोगो को उनकी शहादत के बारे में विस्तार से बताया गया। सचिव पवनीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित वीर बाल दिवस के अवसर पर सूचना केन्द्र चौराहे पर चार साहिबजादों की शहादत को लाईव स्क्रिन के माध्यम से दिखाया गया। छाबड़ा ने बताया कि जो भी इस शहादत की पिक्चर को देख रहा था वह अपनी आंखों से आंसूओ को नहीं रोक पाया। संस्थान के अध्यक्ष जिनीश सिंह ने बताया कि इस मौके पर सभी राहगीरो को दूध का प्रसाद भी वितरित किया गया एव शहादत को नमन करते हुए साहेबज़ादो को पुष्पांजलि अर्पित की गई । भाजपा ने की पुष्पांजलि अर्पित भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय सूचना केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि सिख धर्म के दसवें गुरू गोविंद सिंह के साहिबजादों ने मातृ भूमि के लिए, अपनी संस्कृति और विचारों के लिए दृढ़ता के साथ अपना जीवन बलिदान कर दिया। बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने धर्म की रक्षा और सत्य के लिए अल्प आयु में ही अपने प्राण न्यौछावर कर दिए, यह हम सब के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबजादों के शहादत को राष्ट्रीय बाल दिवस घोषित करने का निर्णय सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। महापौर राकेश पाठक ने कहा कि अत्याचारी मुगल शासकों ने उन्हें झुकाने और उनका धर्म परिवर्तन करवाने के लिए अनेक अत्याचार किए लेकिन राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए साहिबजादो ने हंसते हुए मृत्यु को गले लगा लिया। साहिबजादो की शहादत हमें बताती है कि धर्म के मार्ग पर चलने के लिए उम्र नहीं, दृढ संकल्प और साहस की आवश्यकता होती है। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने कहा कि हमें भी वीर साहिबजादों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। अंत खालसा सेवा संस्थान के अध्यक्ष जेनिश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इनकी रही मौजूदगी इस दौरान खालसा सेवा संस्थान के कोषाध्यक्ष निश्चलजीत सिंह,मनिंदर सिंह ,सिमरन सिंह, रविंदर सिंह, मनजोत सिंह,बलधीर सिंह,इंद्रजीत कौर,गुरुद्वारा अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह समिति के जसमीत सिंह,इकबाल सिंह,दर्शन सिंह,मनप्रीत सिंह,सुरजीत सिंह,नवजोत सिंह, भाजपा जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया , भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार आंचलिया, कार्यक्रम संयोजक एवं जिला मंत्री गोपाल तेली, सह संयोजक प्रतीक सोनी,मुकेश चेचाणी,जिला सह कोषाध्यक्ष पंकज मानसिंहका,मनीष जांगिड़, मुकेश शर्मा देबू,दलीचंद गाडरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


