फुलवारा में महाराजा सूरजमल की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण कर उनके शौर्य व पराक्रम को बताया

भरतपुर| महाराजा सूरजमल यूथ ब्रिगेड और गांव फुलवारा वासियों के सहयोग से निर्मित महाराजा सूरजमल की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ तो वहीं विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने अध्यक्षता की, अतिथियों ने महाराजा सूरजमल को पुष्पांजलि अर्पित कर प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम के आयोजक कृष्णवीर फुलवारा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यूथ ब्रिगेड द्वारा महाराजा सूरजमल के शौर्य और पराक्रम को जन जन तक पहुंचाने के लिए हर गांव में मूर्ति और बोर्ड लगाने का कार्य पिछले कई वर्षों से कर रही है, भले ही उस समय इतिहास के पन्नों में उनकी शौर्य गाथा को मुगल इतिहासकारों ने स्थान न दिया हो लेकिन उनके सिद्धांतों और पराक्रम को समाज कभी नहीं भुला सकता, कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ सुभाष गर्ग ने मूर्ति के परकोटे के विकास हेतु 5 लाख रुपये की घोषणा की। बाल कलाकार कृष्णा डागुर और प्रसिद्ध गायक हरिराम गुर्जर ने भरतपुर के इतिहास पर आधारित गायन प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने बेहद सराहा। इसके बाद कवि श्याम सिंह ने महाराजा सूरजमल के जीवन पर काव्यपाठ किया। वक्ताओं ने महाराजा सूरजमल के योगदान और उनके समर्पण को लेकर अपने विचार व्यक्त किए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रघुराज काकाजी, कुंवर दुष्यंत सिंह, रोहित मुनि महाराज, अभयवीर सोलंकी, सतीश सोगरवाल, नेमसिंह फौजदार, शक्ति सिंह, नवीन पाराशर, यश अग्रवाल, अनुपम उदय विलास, विक्रम चौधरी, भानुप्रताप जघीना, डॉ देवेंद्र सिनसिनवार, डॉ मनोज सिनसिनवार, सुखवीर सिनसिनी, नेमसिंह सरपंच, निर्भय सिंह बड़ेशरा, लेखक मानसिंह युवा, मनी चौधरी बुलंदशहर सहित महाराजा सूरजमल यूथ ब्रिगेड के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनुदेव सिनसिनी ने किया। भूरी सिंह व्यायामशाला: व्यायामशाला के संचालक वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड राज सरकार के पूर्व डायरेक्टर चुन्नी कप्तान ने महाराज सूरजमल के युद्ध कौशल, शौर्य पराक्रम, देश धर्म की रक्षा त्याग की चर्चा की। अन्य वक्ताओं में जिला जाट सभा के अध्यक्ष बाबूसिंह रेंजर, रिटायर कमाडेंट ओमवीर सिंह, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री धर्मेंद्र शर्मा, राजाराम भूतोली, बलवीर सिंह, सिनसिनी, सारस के पूर्व मैनेजर सरनाम सिंह, भरत गादोली, रमेश पाठक, संजय चंदेला, दामोदर डागुर, सेवादल के ब्रजेश शर्मा, जगत सिंह पहलवान धरसोनी, जीवनलाल शर्मा, रमेश सतीजा, अर्जुन कोच मलाह व बलराम, ओमप्रकाश ठाकुर प्रमुख थे। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती पर हनुमान मंदिर व्यायामशाला भरतपुर में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जनता आन्दोलन समिति की ओर से भरतपुर के संस्थापक महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस को सेवा, श्रम, एकता व भाईचारे के रूप में मनाया। क्योंकि महाराजा सूरजमल की यही रीति और नीति थी, जिसके कारण हमारा लोहागढ़ हमेशा अजेय रहा। उसी के तहत जनता आन्दोलन ने जो मुहिम शहर में चलायी है, उसे लेकर महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस के दिन आश्रमों एवं सिनसिना बुर्ज पर श्रमदान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *