धर्म की खातिर कम उम्र में साहिबजादों के बलिदान का विश्व में दूसरा उदाहरण नहीं

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज भारद्वाज ने कहा कि वीर बाल दिवस सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिब जादों की शहादत को नमन करने का दिन है। गुरु गोविंद सिंह के छोटे पुत्र साहिब जादे बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फत्ते सिंह ने राष्ट्र रक्षा एवं धर्म रक्षा की खातिर इस्लाम धर्म कबूलने से इंकार कर दिया। मुगल शासकों ने उन्हें विभिन्न प्रकार की यातनाएं देकर जिंदा दीवार में चिनवा दिया था। सम्पूर्ण विश्व में इतनी कम उम्र में धर्म की खातिर बलिदान का दूसरा कोई उदाहरण नहीं मिलता है। पराक्रम, सहास, बलिदान का उदाहरण ऐसा आजतक के इतिहास में कहीं नहीं मिलेगा। यह बात गुरुवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज भारद्वाज ने भाजपा के जिला कार्यालय पर आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश भक्ति एवं राष्ट्र भक्ति से पूरित कार्यक्रम है, जो कि वर्तमान युवा पीढ़ी को दिशा देने का काम करता है। मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश मंत्री गिरधारी तिवारी ने कहा कि हमें अपने इतिहास की ऐसी वीर गाथाएं एवं शौर्य के रुप में अपने आप को बलिदान करने वाले लोगों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र गोयल ने कहा कि वीर बाल दिवस मुगल सल्तनत के लालच को ठुकराते हुए हमारे साहेब जादो फत्ते सिंह और जोरावर की वीर गाथा को प्रदर्शित करता है। इस मौके पर पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवानी दायमा व पूर्व जिला उपाध्यक्ष गिरधारी गुप्ता एवं डॉ. वीरेंद्र पचौरी ने भी वीर बालकों की पृष्ठभूमि के बारे में सम्पूर्ण भूमिका के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम को श्यामसुन्दर गौड़, रज्जन सिंह, जगत सिंह गुर्जर आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री बृजेश अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर योगेन्द्र राजू कटारा, मोहन रारह, मनोज खण्डेलवाल, दुर्गेश बूटौलिया, कुशलपाल सिंह राजावत, घनश्याम धाकड़, उमेश पाराशर, दिनेश लवानियां, बबीता सैनी, उत्तम शर्मा, ऋषभ , धर्मेंद्र , केशव , प्रो. जग्गो सिंह, नेताराम , दुष्यंत सिंह, संजीव शर्मा, रोहित राजपूत, बृजेश शर्मा, गिर्राज खांगरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *