ऑपरेशन शंखनाद में गौ-तस्कर गिरफ्तार:जशपुर पुलिस ने 70 किमी तक पीछा कर महताब खान को पकड़ा, 5 गौवंश बरामद

छत्तीसगढ़ के जशपुर में पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौ-तस्कर महताब खान को गिरफ्तार किया है। साइंटांगरटोली निवासी महताब अपने दो साथियों के साथ बोलेरो में गौवंश को झारखंड ले जा रहा था। 15 जुलाई की शाम को एसएसपी शशि मोहन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली। बोलेरो वाहन (CG 15 B 0906) में कुछ लोग गौवंश को झारखंड ले जा रहे थे। सूचना पर थाना लोदाम और कुनकुरी पुलिस ने निरीक्षक हर्षवर्धन चौरेसे के नेतृत्व में भलमंडा चेकपोस्ट पर नाकाबंदी की। बोलेरो चालक ने चेकिंग पॉइंट पर रुकने की बजाय वाहन को भगा लिया। भागते समय एक घर को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद तस्कर बोलेरो को साईंटांगरटोली बस्ती में छोड़कर भाग गए। कुछ लोग 5 गौवंश को पैदल ले जा रहे थे। पुलिस को देखकर वे भी भाग गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने 21 वर्षीय महताब खान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि चरखापारा से मवेशी खरीदकर झारखंड ले जा रहा था। पुलिस ने बोलेरो वाहन और 5 गौवंश बरामद किए हैं। गौवंश की कीमत 50,000 रुपये और बोलेरो की कीमत 2 लाख रुपये है। कुल 2.50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज थाना लोदाम में महताब खान के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि गौ-तस्करी में लिप्त महताब खान को बोलेरो वाहन सहित गिरफ्तार किया गया है। उसके साथी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। ऑपरेशन शंखनाद के तहत इस तरह की कार्रवाई आगे भी सख्ती से की जाती रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *