उमविद्यालय भुइयांनाचना में किया गया पौधरोपण

राजनगर । एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय भुइयांनाचना में पौधरोपण किया गया। झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य माताओं के सम्मान में एक स्थायी प्रतीक बनाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी मां के नाम पर पेड़ लगाए। विवेक महतो, रितेश महतो और सुमन महतो सहित कई बच्चों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने कहा कि वे अपनी मां के सम्मान में एक स्थायी प्रतीक बनाना चाहते हैं और पर्यावरण को भी संरक्षित करना चाहते हैं। प्रधानाध्यापक सिमल किस्कू ने बताया कि इस अभियान के तहत विद्यालय और गांव के विभिन्न जगहों में फलदार पौधे लगाए जाएंगे। 100 पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विद्यालय के बच्चों और ग्रामीणों ने मिलकर इस लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक सिमल किस्कू, निर्मल कुमार राउत व दीपक महतो का विशेष योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *