तुपकाडीह | तुपकाडीह स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में संस्कृति ज्ञान महाअभियान सत्र 2025 एवं 26 का शुभारंभ वंदना सभा में हुआ। स्कूल प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष धनंजय महतो ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य मंटू गिरि ने ज्ञान बोध के लक्ष्य पर विस्तृत चर्चा की। मौके पर स्कूल कमेटी के साथ-साथ सभी आचार्य व दीदी मौजूद रहे।


