मूसलाधार बारिश के कारण सीढ़ी व दीवार गिरने से दो बाइक क्षतिग्रस्त

भास्कर न्यूज|कथारा कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मंगलवार की देर रात लगभग 9 बजे कथारा रेलवे कॉलोनी के ब्लॉक नंबर एक के ऊपरी तल्ला के सीढ़ी का हिस्सा व दीवार भरभरा कर गिर गया। ब्लॉक एक निवासी सह सीसीएल कर्मी रंजीत सिंह ने बताया कि घटना के समय मूसलाधार बारिश हो रही थी। अचानक रात लगभग 9 बजे जोरदार आवाज हुई हम लोगों ने बाहर निकल कर देखा तो सीढ़ी व दीवार सहित टूटकर नीचे गिरा हुआ है। वहीं मेरी और सीसीएल कर्मी गणेश प्रसाद की बाइक जो सीढ़ी के समीप खड़ी थी जो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि गनीमत रही कि जिस समय घटना घटित हुई उस समय भारी बारिश के कारण उक्त स्थान पर अन्य दिनों की तरह बच्चे नहीं खेल रहे थे। अन्यथा बड़ी घटना होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था। इधर सूचना पाकर कथारा वाशरी सिविल विभाग के अभियंता अमित कुमार ने घटनास्थल का अवलोकन किया। यहां अमित कुमार ने सीएएमसी के संबंधित ठेकेदार को बुलाकर सीढ़ी सहित पुरे ब्लॉक में जर्जर हो चुके अन्य स्थानों को मरम्मत करने का आदेश दिया। अमित कुमार ने बताया कि काफी पुरानी हो चुकी रेलवे कॉलोनी के कई ब्लॉक अब रहने लायक स्थिति में नहीं है। जिसकी रिपोर्ट प्रबंधन को सौंपी गई हैं। इधर सीढ़ी की गुणवत्ता के साथ मरम्मत करने का आदेश दे दिया गया हैं। तब तक लोग दूसरी तरफ से आवागमन के लिए सीढ़ी का उपयोग करेंगे। इस दौरान श्रमिक नेता दिलीप कुमार, रामेश्वर कुमार मंडल सहित अन्य सीसीएल कर्मी मौजूद थे। वहीं झमाझम बारिश से कुरपनिया ऊपर टोला के समीप कई दशकों से बंद पड़ा सरकारी शराब दुकान का हाई बाउंड्री बुनियाद सहित घर ढह गया। बाउंड्री गिरते ही ग्रामीण उक्त स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अविभाजित बिहार सरकार की यह उपक्रम चलती थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *