भास्कर न्यूज | कथारा सीसीएल स्वांग वाशरी सैलरी के अवार्ड धारी मजदूरों ने बुटकी बाई व डिवीजन सिंह के नेतृत्व में बुधवार को नौकरी व मुआवजा की मांग को सीसीएल कथारा महाप्रबंधक को आंदोलन करने की चेतावनी को लेकर मांग पत्र सौंपा। यहां कहा गया कि तय समय सीमा में सकारात्मक पहल नहीं हुआ तो आगामी 28 जुलाई से महाप्रबंधक कार्यालय के समीप पुनः अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल किया जाएगा। जिसकी जवाबदेही सीसीएल प्रबंधन की होगी। मांग पत्र देने के बाद बुटकी बाई व डिवीजन सिंह सहित साथ अन्य लोगों ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन व श्रमिक नेताओं के कारण स्वांग स्लरी के अवार्ड धारी मजदूरों व उनके आश्रितों को दर-दर भटकने को मजबूर कर दिया गया है। स्वांग स्लरी के असली मजदूरों के स्थान में नकली लोगों को नौकरी दे दी गई। जब इसका विरोध किया गया तो प्रबंधन हरकत में आई, लेकिन पूरा ठीक नहीं हो पाया है। असली व्यक्ति व उनके आश्रित को नौकरी मुआवजा नहीं मिल पाया है। जिसको लेकर बीते मई माह में भूख हड़ताल किया गया था। जिसमें प्रबंधन सहित बेरमो बीडीओ, बोकारो थर्मल व कथारा ओपी प्रभारी ने सकारात्मक वार्ता कर भूख हड़ताल को समाप्त कराया था। जिसमें सीसीएल प्रबंधन ने कहा था कि अवार्ड मजदूरों का मामला न्यायालय में लंबित है न्यायालय के तमाम वाद को समाप्त होने व आदेश प्राप्त का पत्र के बाद सीसीएल कथारा प्रबंधन नियोजन के लिए त्वरित कार्रवाई करेगा। उक्त वार्ता के आलोक में बुटकी बाई आदि ने न्यायालय से प्राप्त आदेश का कॉपी सहित पत्र कुछ दिन पूर्व प्रबंधन को सौंपते हुए पंद्रह दिनों के भीतर नियोजन देने कि मांग किया गया था। लेकिन प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया। अंतत: पुनः अंतिम पत्र देकर चेतावनी दी गई है। मजदूर नेता मुमताज आलम ने बताया कि वार्ता के अनुसार अवार्ड धारी मजदूर न्यायालय से आदेश ले आया है जो प्रबंधन को प्रस्तुत कर दिया गया है। अब भी प्रबंधन नहीं चेता तो आंदोलन का रास्ता ही अंतिम विकल्प होगा। मौके पर डिवीजन सिंह, बुटकी बाई, सुकूवारा बाई, कोलेश्वर प्रजापति, दुर्योधन धोबी, कार्तिक भुइयां, प्रेमचंद प्रजापति, बुधन प्रजापति, कमलेश मल्लाह, प्रयाग प्रजापति, खूबलाल प्रजापति आदि थे।


