बोकारो थर्मल | त्रियोदश मंदिर बोकारो थर्मल के वार्षिकोत्सव पर आयोजित अखंड हरिकीर्तन का समापन हुआ। यहां यजमान आरएस पांडेय सह धर्मपत्नी शामिल हुए। पंडित चंद्रमोली दुबे एवं आचार्य महेश पांडेय, अजीत मिश्रा, महानंद पांडेय ने विधिविधान से हवन पूजन एवं पूर्णाहुति करवाया गया। फिर महाभोग वितरण हुआ। अखंड हरिकीर्तन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के आरएस पांडेय, पंडित चंद्रमोली दुबे, भूपेन भारत, आरके मंडल, परमात्मा दीक्षित, राजीव सिन्हा, अरविंद सिंह, रोहित सिंह, राजेश भगत, धीरज शर्मा, शंकर, आकाश, अजय, मिष्टी आदि अहम योगदान रहा।


