भास्कर न्यूज | खेतको पेटरवार प्रखंड के खेतको पंचायत के संकुल राजकीयकृत मध्य विद्यालय खेतको में बुधवार को स्कूल से 150 मीटर दूर चापानल में बच्चों को हाथ में थाली लिए हुए सफाई करने को विवश हैं। इसकी सूचना पाकर वार्ड सदस्य नरेश यादव, अरुण नायक एवं कुछ ग्रामीणों ने स्कूल निरीक्षण किया। जिसमें कुछ बच्चे मध्याह्न भोजन करते मिले, जिसमें खाने में भी खामियां मिली। साथ ही रख-रखाव में भी कमियां मिली। जबकि स्कूल में दो पानी के पीने दो टंकी है। इसमें एक का पंप खराब है दूसरा टंकी में पानी पीने का साधन है। स्कूल के प्रधानाध्यापक नकुल मांझी ने बताया कि स्कूल में दो टंकी है एक का मोटर पंप खराब है। दूसरा ठीक है जहां से बच्चे पानी भी पीते हैं और साफ-सफाई करते हैं। बताया कि खेतको गांव के कुछ शरारती तत्व के लड़के आते हैं और पानी का नल तोड़ देते हैं। स्कूल की चहारदीवारी ऊंची नहीं रहने पर बाहर के लड़के बच्चे स्कूल कैंपस में तोड़ फोड़ करते हैं। वहीं वार्ड सदस्य नरेश यादव ने बताया स्कूल कि व्यवस्था में कमी है जिसके कारण स्कूली बच्चे काफी दूर जाकर मध्याह्न भोजन का थाली साफ-सफाई करते हैं। निरीक्षण के दौरान स्कूल प्रबंधक से पूछे जाने पर स्कूल विकास फंड के बारे में नहीं बता पाया।


