भास्कर न्यूज | बोकारो थर्मल बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी प्लांट के सभाकक्ष में विस्थापित, स्थानीय संघर्ष समिति एवं डीवीसी परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया व डीजीएम प्रशासन कालीचरण शर्मा के बीच सकारात्मक वार्ता हुई। निर्णय लिया गया कि अनुमंडल स्तरीय व अंचल अधिकारी द्वारा प्रेषित 85 सूची अंतर्गत तत्काल बीस विस्थापितों को रोजगार देने का कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पुनर्वास गांव नया बस्ती में पुनर्वासित रैयतों को जमीन का मालिकाना हक शीघ्र मिलेगा और नया बस्ती तक बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।


