दामापुर| ग्राम निंगापुर में प्रथम सोमवार को नीम का पौधरोपण किया गया। यह आयोजन पर्यावरण की सुरक्षा के उद्देश्य से किया गया। हर साल की तरह इस बार भी औषधीय गुणों से भरपूर नीम का पौधा लगाया गया। इस कार्य में भानु चंद्रवंशी, प्रमोद कुमार साहू, सुमित चंद्रवंशी, सुखदेव यादव, रमेश यादव, सत्यम साहू, हिमांशु और ओमू ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने मिलकर पौधा रोपण किया और क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।


