दामापुर| ग्राम सैहामालगी से कोदवा तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। सड़क पर मरम्मत आज तक नहीं हुई। हल्की बारिश में ही सड़क पर जगह-जगह पानी भर जाता है। गड्ढों में पानी जमा होने से सड़क डबरी जैसी दिखने लगती है। इस मार्ग से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। ज्यादा परेशानी 11वीं और 12वीं के छात्रों को हो रही है। दामापुर स्कूल जाने के लिए उन्हें इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बनने के बाद से अब तक एक बार भी इसकी मरम्मत नहीं हुई। विभाग के अधिकारी चुपचाप तमाशा देख रहे हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी से लोग परेशान हैं। अब राहगीर भी अधिकारियों को कोसने लगे हैं। लोगों की मांग है कि बरसात शुरू होने से पहले सड़क की मरम्मत कराई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके और स्कूली बच्चों को सुरक्षित आवाजाही मिल सके।


