लुधियाना| कुंदन विद्या मंदिर स्कूल के कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों ने इंटरनेशनल अवॉर्ड फॉर यंग पीपल (आईएवाईपी) के तहत हिमाचल प्रदेश में साहसिक यात्रा की। यह यात्रा अटल टनल से शुरू होकर ब्यास कुंड तक पहुंची। ट्रैकिंग के दौरान छात्रों ने टेंट लगाना, खाना बनाना, लकड़ियां इकट्ठा करना और कैंप की व्यवस्थाएं खुद संभालकर आत्मनिर्भरता सीखी। इस एडवेंचर ट्रिप में ज़िप लाइनिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, रस्सी पर संतुलन बनाना, टीम गेम्स और क्रिकेट जैसी गतिविधियों ने बच्चों में आत्मविश्वास और टीमवर्क की भावना मजबूत की। यात्रा का नेतृत्व आईएवाईपी अवॉर्ड विजेता संतोष महापात्रा ने किया। बच्चों के लिए यह ट्रिप न केवल रोमांचक रही बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व कौशल को निखारने वाला यादगार अनुभव बन गई।


