संगरूर में पिता का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनाकर धोखाधड़ी:बीमा क्लेम कर निकाले 17 लाख रुपए, बेटे और बैंक कर्मी ने रची साजिश

पंजाब के संगरूर में एक बेटे ने बैंक कर्मचारी के साथ मिलकर अपने जीवित पिता की बीमा पॉलिसी से 17.93 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। पिता की मौत का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर रकम निकाल ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांव बलिया निवासी यादविंदर सिंह ने अपने पिता अमरजीत सिंह की मौत का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाया। एचडीएफसी बैंक की कर्मचारी रूपरानी की मदद से उन्होंने बीमा पॉलिसी का क्लेम कर 17 लाख 93 हजार 917 रुपए निकाल लिए। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई। जांच में पाया गया कि यादविंदर सिंह ने बैंक कर्मचारी रूपरानी के साथ मिलकर यह धोखाधड़ी की। धूरी पुलिस स्टेशन में दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब संबंधित लोगों के बयान दर्ज करेगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *