संगरूर में फौजी से 10.02 लाख की ठगी:साथी ने कंपनी में निवेश का झांसा दिया, पैसे लौटाने से इनकार

पंजाब में संगरूर के आर्मी हॉस्पिटल में तैनात एक फौजी ने अपने साथी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। साथी ने निवेश में मुनाफे का लालच दिया और 10.02 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शिकायतकर्ता संतोष कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके सहकर्मी तुलसीदास यादव ने एक कंपनी में निवेश का प्रस्ताव रखा। मुनाफे का लालच देकर उनसे 13.75 लाख रुपए ले लिए। निवेश के बाद शिकायतकर्ता को केवल 3.48 लाख रुपए ही वापस मिले। 10.02 लाख रुपए की धोखाधड़ी इस तरह आरोपी ने कुल 10.02 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। अब साथी पैसे वापस करने से इनकार कर रहा है। संतोष कुमार ने बताया कि उनके पास दिए गए सभी रुपयों के सबूत मौजूद हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *