अबोहर में बारिश से कमरे की छत गिरी:गर्भवती गाय समेत 3 पशुओं की मौत, 5 घायल; धमाके की आवाज से जागा परिवार

फाजिल्का में अबोहर के गांव डंगरखेड़ा में बारिश ने एक किसान परिवार की जिंदगी में मुसीबत ला दी। बीती रात करीब ढाई बजे पशुओं के कमरे की छत गिर गई। इस हादसे में एक गर्भवती गाय समेत तीन पशुओं की मौत हो गई। पांच अन्य पशु घायल हुए हैं। पशु मालिक देवीलाल ने बताया कि रात में जोरदार धमाके की आवाज सुनकर वे जागे। देखा तो पशुओं का नोहरा गिरा हुआ था। आठ पशु मलबे में दबे थे। इनमें गर्भवती गाय और भैंस भी शामिल थीं। आसपास के लोगों की मदद से पांच पशुओं को बचा लिया गया। तीन पशुओं को नहीं बचाया जा सका। पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग देवीलाल के लिए यह पशुधन घर के गुजारे का जरिया था। पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण कमरे की छत गिर गई। इससे उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। गांववासियों और समाजसेवियों ने स्थानीय प्रशासन से तुरंत सर्वे कराकर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *