पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने शोक व्यक्त किया है। प्रदेश के दोनों नेताओं ने मनमोहन सिंह के निधन की खबर को कांग्रेस के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। सीएम सुक्खू ने लिखा कि भारतीय राजनीति में उनके योगदान को युगो-युगो तक याद किया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने लिखा, डॉ. मनमोहन के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक सुधारों का एक नया अध्याय लिखा।


