पंजाब सीएम ने कानून व्यवस्था पर मांगी रिपोर्ट:चंडीगढ़ में पुलिस अधिकारियों से हाई लेवल मीटिंग, डीजीपी समेत सभी अधिकारी रहे मौजूद

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर पुलिस अधिकारियों से हाई लेवल मीटिंग की। मीटिंग चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर हुई। इसमें डीजीपी गौरव यादव और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सूबे की मौजूदा कानून-व्यवस्था पर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। सीएम ने आदेश दिए कि राज्य में सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए पूरे इंतजाम किए जाए। विपक्ष कानून व्यवस्था का मुद्दा उठा रहा था जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह बैठक उस समय बुलाई है जब विपक्ष द्वारा कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को लगातार घेरा जा रहा है। विशेष सत्र में भी विपक्ष ने इस मुद्दे को उठाया था। ऐसे में मुख्यमंत्री इस मामले को लेकर सक्रिय हो गए। इस बैठक में नए पदोन्नत हुए आठ विशेष डीजीपी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए। मीटिंग में इन मुद्दों पर बनी स्ट्रेटजी
यह मीटिंग इसलिए भी अहम रही है क्योंकि मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग भी है। पिछले दिनों कई बड़ी घटनाएं हुई है। जिनमें अबोहर में कारोबारी संजय वर्मा की हत्या प्रमुख थी। हालांकि, पुलिस ने केस हल कर लिया है और आरोपियों का एनकाउंटर भी हुआ। लेकिन विपक्ष ने इस मुद्दे को उठाया है। गोल्डन टेम्पल को लगातार ईमेल के माध्यम से धमकियां मिल रही हैं। इसके अलावा, गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां के बाडीगार्ड की हत्या भी हुई है। वहीं, अमरनाथ की यात्रा चल रही है और आने वाले समय में पंचायतों के उपचुनाव भी हैं। इसके अलावा अब बरसातें शुरू हो गई हैं। ऐसे में नदियों के जरिए भी पाकिस्तान से नशा तस्करी की जाती है। इस पर भी अलर्ट रहने को कहा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *