एपीजे स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण

जालंधर| मॉडल टाउन स्थित एपीजे स्कूल में प्लांटेशन डे मनाया गया। एपीजे एजुकेशन सोसायटी की अध्यक्षा सुषमा पॉल बर्लिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को धरती का संरक्षण करने और पेड़-पौधे उगाने के साथ पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। मॉडल टाउन स्थित शिवानी पार्क में बच्चों ने मॉडल टाउन मार्केट के प्रेसिडेंट राजीव कुमार दुग्गल की अध्यक्षता में पौधरोपण किया। इस मौके पर डॉ. मनदीप कौर (जॉइंट कमिश्नर, जालंधर),अरुणा अरोड़ा (म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन मॉडल टाउन जालंधर),सरोज कपूर (नगर निगम जालंधर) वाइस चेयरमैन सुखबीर सिंह, वाइस प्रेजिडेंट रमेश लखनपाल, जसवंत सिंह पिंटू, रॉबिन स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ.राजेश कुमार चंदेल मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *