लुधियाना में शराब की होम डिलिवरी करने वाला गिरफ्तार:चंडीगढ़ से लाकर करता था सप्लाई, सूचना पर स्कूटी समेत पकड़ा

लुधियाना में जगराओं पुलिस ने शराब होम डिलिवरी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह चंडीगढ़ से शराब की तस्करी करता था। आरोपी की पहचान महावीर कालोनी जगराओं के दर्शन सिंह उर्फ चूंजा के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के एएसआई सुखदेव सिंह के अनुसार, पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली। आरोपी चंडीगढ़ से कम दाम पर शराब लाकर जगराओं क्षेत्र में सप्लाई करता था। पुलिस ने ट्रक यूनियन के पीछे से आरोपी को एक्टिवा समेत पकड़ लिया। 24 बोतल शराब बरामद तलाशी के दौरान आरोपी से 24 बोतल शराब बरामद की गई। एक्टिवा के कागजात भी आरोपी के पास नहीं मिले। पुलिस ने थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी के अनुसार, आरोपी पर पहले भी शराब तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है और मामले की गहन जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *