पंजाब सरकार ने खन्ना में ‘ईजी रजिस्ट्री’ प्रणाली शुरू की है। इस सुविधा को लागू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है। नई व्यवस्था से जमीन और संपत्ति की रजिस्ट्री प्रक्रिया सरल हो गई है। कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि रजिस्ट्री प्रक्रिया 48 घंटों में पूरी होगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोग जिले के किसी भी तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री करा सकेंगे। दस्तावेजों की जानकारी वॉट्सऐप पर मिलेगी। हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल कर सेवा सहायकों को घर बुलाया जा सकेगा। दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे उपमंडल मजिस्ट्रेट डॉ. बलजिंदर सिंह ढिल्लों के अनुसार आवेदक अपने दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। सब-रजिस्ट्रार कार्यालय 48 घंटों में अग्रिम जांच के बाद मंजूरी देगा। इससे रजिस्ट्री कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाएगी। संपत्ति पंजीकरण प्रक्रिया में होगा बदलाव खन्ना में पहली ‘ईजी रजिस्ट्री’ गांव महदूदा, समराला के गुरमीत सिंह मंगत के नाम की गई। तहसीलदार तनवीर कौर ने कहा कि यह सुविधा संपत्ति पंजीकरण प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार मनप्रीत सिंह, मार्केट कमेटी खन्ना के चेयरमैन जगतार सिंह गिल रतनहेड़ी समेत कई अधिकारी मौजूद थे।


