जगराओं में महिलाओं ने निकाला जागृति मार्च:संगरूर में 25 जुलाई को किसान-मजदूर संगठन की रैली, जेल में बंद कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग

मजदूर और किसान संगठन सरकार की नीतियों के खिलाफ 25 जुलाई को संगरूर में रैली का आयोजन करेंगे। इस रैली की तैयारी के तहत जगराओं के गांव सिधवां कलां में जागृति मार्च निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में कामकाजी महिलाएं शामिल हुईं। संगठन के जिला अध्यक्ष अवतार सिंह रसूलपुर और जिला सचिव सुखदेव सिंह माणूके ने बताया कि सरकार ने भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति की गतिविधियों पर रोक लगा दी है। 20 मई को संगरूर में समिति के कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। ये सभी बेगमपुरा में बसने जा रहे दलित और भूमिहीन लोग थे। मजदूर और छात्र नेता को भेजा जेल सरकार ने संघर्ष के दबाव में बैठक बुलाई। गिरफ्तार मजदूरों को बिना शर्त रिहा करने का वादा किया। लेकिन शादीहारी गांव के मजदूर अभी भी जेल में हैं। मजदूर नेता बिक्कर सिंह हथोआ और छात्र नेता कमलदीप कौर को भी जेल भेजा गया है। कार्यक्रम में ये सभी शामिल कार्यक्रम में कुलवंत सिंह सोनी समेत जसवीर कौर, कुलदीप कौर, रमनदीप कौर, परमजीत कौर, भजन कौर और अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्रामीण मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता भी रैली में बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इसकी तैयारी के लिए गांव-गांव में बैठकें की जा रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *