अमृतसर में अवैध हथियार तस्कर गिरफ्तार:10 पिस्तौल बरामद, पाकिस्तान से मंगवाई खेप, सप्लाई करने जा रहा था

काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक तस्कर को 10 आधुनिक पिस्तौल और मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। डीजीपी गौरव यादव ने गुरुवार को यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार 15 दिन पहले इसी नेटवर्क के तीन अन्य सदस्यों को पकड़ा गया था। फिरोजपुर के सरबजीत सिंह और कुलविंदर सिंह तथा तरनतारन के अशमनदीप सिंह से 8 हथियार, 1 किलो हेरोइन और 2.9 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई थी। जेल से जमानत पर रिहा गिरफ़्तार किये गए व्यक्ति की पहचान तरन तारन के रहने वाले हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित दो मामले दर्ज हैं और हाल ही में वह जेल से ज़मानत पर रिहा हुआ है। पाक तस्कर के साथ काम कर रहा जांच में पता चला है कि गिरफ्तार तस्कर, पाकिस्तान स्थित एक तस्कर के साथ मिलकर काम कर रहा था। पाकिस्तानी तस्कर ड्रोन से हथियारों की खेप भेजता था। आरोपी पंजाब के अपराधियों और गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करता था। हथियारों की खेप देने जा रहा था सीआई अमृतसर को तरनतारन के गांव डल्ल के पास भारत-पाकिस्तान सीमा से हथियारों की खेप आने की सूचना मिली थी। पुलिस ने अमृतसर-झबाल सड़क पर बोहड़ू पुल के पास से हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया। वह किसी को हथियारों की खेप देने जा रहा था। पुलिस अब जांच कर रही है कि हथियारों की यह खेप किसको दी जानी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *