अमृतसर| वार्ड नंबर 77 के पार्षद पति सतीश कुमार बल्लू व पार्षद मैडम सुनीता शर्मा के पुत्र एडवोकेट कृष्ण देवगन को बार एसोसिएशन ने अपना सदस्य नियुक्त किया है। इस संबंध में जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट राजदीप सिंह घुम्मन व उनके साथियों ने कृष्ण देवगन को पहचान पत्र व प्रमाण पत्र जारी किया है। जिसके फलस्वरूप अब एडवोकेट कृष्ण देवगन जिला अदालतों में आधिकारिक रूप से प्रैक्टिस कर सकेंगे। इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष एडवोकेट मुनीष देवगन, एडवोकेट मान आनंद, एड. प्रीत इंदर सिंह आदि मौजूद थे। अमृतसर | पंजाब स्किल डवलपमेंट (पीएसडीएम) के जिला मैनेजर राजेश कुमार व थिमैटिक मैनेजर सुरिंदर सिंह ने जीएनडीयू के स्टूडेंट्स के साथ सेलिब्रेट किया। उन्होंने बताया कि 10वीं वर्षगांठ के मौके पर थीम आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल स्किल को इंप्रूव करना है। जीएनडीयू के स्टूडेंट्स ने पोस्टर बनाकर युवाओं को जागरूकता का संदेश दिया। इस मौके पर डिप्टी सीईओ तीर्थपाल सिंह, थिमैटिक मैनेजर स्वराज सिंह व अन्य मौजूद रहे।


