रांची | कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राज्य में 10 नए बीज ग्राम स्थापित करने की अनुशंसा की है, इसका झारखंड एग्रो चैंबर ने स्वागत किया है। एग्रो चैंबर के अध्यक्ष आनंद कोठारी ने मंत्री से आग्रह किया है कि राज्य में पूर्व से स्थापित बीज ग्राम की दशा की जांच करवाएं। आनंद कोठारी ने कृषि मंत्री से अपील की है कि किसी भी नई परियोजना को शुरू करने से पहले पुरानी परियोजनाओं का निरीक्षण और मूल्यांकन किया जाना चाहिए, ताकि सरकारी फंड का दुरुपयोग न हो।


