लातेहार| लातेहार जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को संपन्न हुई। अंतिम दिन 10 नामांकन फॉर्म की बिक्री हुई। जबकि 16 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए लाल अरविंद नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष के लिए पंकज कुमार, बासुदेव कुमार पांडेय, संयुक्त सचिव प्रशासनिक पद के लिए मो अब्दुल आलम, संयुक्त सचिव पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए नवीन कुमार गुप्ता, सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए स्वप्निल कुमार सिंह व कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अरविंद कुमार गुप्ता, अनिल कुमार वर्मा, निरंजन मल्लान, बृंद बिहारी यादव ने नामांकन फॉर्म खरीदा। अंतिम दिन 16 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। इसकी जानकारी चुनाव आयुक्त अनिल ठाकुर, गणेश प्रसाद, संतोष रंजन ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को सभी फॉर्म की स्क्रूटनी होगी। 19 जुलाई को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी। 26 जुलाई को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान चलेगी। मतगणना उसी दिन दोपहर ढाई बजे से शुरू होगी।


