पाटन | प्रेम-प्रसंग मामले में पकड़े गए नाबालिग को पुलिस ने बाल सुधार गृह भेज दिया। जबकि लड़की को मेडिकल जांच के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने बुआ के घर रह रही थी। इसी दौरान गांव के ही नाबालिग लड़के से उसका प्रेम-प्रसंग हो गया। पुलिस ने दोनों को थाना लाया। लड़की के परिजन लड़के पर शादी का दबाव बना रहे थे, लेकिन दोनों के नाबालिग होने के कारण यह संभव नहीं था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने लड़के पर बाल सुधार गृह भेज दिया। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि नाबालिगों के मामलों में कानून सख्त है। ऐसे मामलों में कोई समझौता संभव नहीं है।


