चंदवा| कुसुमटोली स्थित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भारी बारिश के दौरान एक विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ विद्यालय के प्रवेश द्वार के पास गिरा। इससे चहारदीवारी, अभिभावक प्रतीक्षालय और गार्ड रूम टूट गया। वार्डन प्रीति कुमार ने बताया कि चहारदीवारी टूटने से छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी वन विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी गई है। साथ ही पेड़ को जल्द हटाने की मांग की गई है। इधर, मूसलाधार बारिश से पूरे प्रखंड में नुकसान हुआ है। दर्जनों गरीबों के घर टूट गए हैं। कई जगह पेड़ गिरने से लोगों को भारी नुकसान पहुंचा है। लातेहार | श्री तीर्थ यात्रा न्यास के तत्वावधान में गुरुवार को कांवरियों का जत्था कृष्णकांत दुबे के नेतृत्व देवघर के लिए रवाना हुआ। इससे पहले भक्तों ने स्थानीय मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद लातेहार रेलवे स्टेशन से रांची चोपन ट्रेन से देवघर रवाना हुए। कृष्ण कांत दुबे ने बताया कि सावन माह में 45 वर्षों से लगातार बाबा धाम जाकर जलाभिषेक करते हैं। सुरेश ठाकुर 15 वर्ष व दशरथ प्रसाद 10 वर्षों से लगातार बाबा धाम जाकर जल अर्पण करते हैं। जत्था मे शामिल लोगों ने बताया कि बाबा के दर्शन से मनोवांक्षित फल की प्राप्ति होती है। मौके पर कृष्ण कांत दुबे, दशरथ प्रसाद, सुरेश ठाकुर, फूलचंद कुमार सिंह, प्रवीण कुमार ठाकुर, हंस कुमार, राम कुमार, बीरेंद्र प्रसाद विवेक सिन्हा समेत अन्य शामिल थे।


