बरडीहा में थाना दिवस कल, आवेदन आज तक

मझिआंव/ बरडीहा | आगामी 19 जुलाई दिन शनिवार को 11 बरडीहा थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया है। इधर इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने बताया कि दो पक्षों के बीच बेहद ही संगीन एवं विवादित मसलों का समाधान किया जाएगा।साथ ही उन्होंने कहा कि बरडीहा प्रखंड के वैसे व्यक्ति जिनका गंभीर विवाद चाहे वह जमीनी विवाद हो या कोई अन्य विवाद हो जो अभी तक उनके लाख प्रयास के बाद भी अंचल द्वारा नहीं सुलझाया जा सका है ।ऐसे व्यक्ति कल यानी 18 जुलाई को बरडीहा थाना में और बरडीहा अंचल कार्यालय में अपना आवेदन दें। ताकि दूसरे पक्ष को नोटिस करके थाना में बुलाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *