बीईईओ ने उत्क्रमित मवि उकरी का किया निरीक्षण

सरायकेला| प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सरायकेला दिनेश कुमार दंडपात द्वारा गुरुवार को सरायकेला प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय उकरी का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय संचालन की सभी गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं से मिलकर शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली। मौके पर उन्होंने उपस्थित सभी शिक्षकों को छात्र हित में समर्पित भाव से कार्य करने सहित छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का सफलतम क्रियान्वयन करने के विशेष दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्वच्छता को लेकर स्कूली बच्चों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को विशेष पाठ पढ़ाया। उन्होंने बताया कि व्यवस्थाएं सही है परंतु इसे और अधिक उत्तम किया जाना जरूरी है। ताकि विद्यालय आने वाले बच्चे सर्वांगीण विकास के लिए लाभान्वित हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *