चीफ खालसा दीवान की ओर से श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 20 जुलाई को श्री गुरु हरकृष्ण सीनियर सेकंडरी पब्लिक स्कूल, जीटी रोड में शाम 4.30 से रात 9.30 बजे तक अलौकिक कीर्तन दरबार आयोजित किया जाएगा। कीर्तन दरबार को लेकर सीकेडी ने तैयारियां मुक्कमल कर ली हैं। इस संदर्भ में सीकेडी के मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुलजीत सिंह साहनी, रमणीक सिंह, जसपाल सिंह ढिल्लों, हरविंदर पाल सिंह चुघ, तरलोचन सिंह, गुरभेज सिंह, प्रो. भूपिंदर सिंह सेठी, डॉ. एपीएस चावला आदि उपस्थित थे।


