छेहर्टा फाटक स्थित शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन स्वामी हरिनारायण महाराज ने कथा सुनाई। सावन संक्रांति के अवसर पर हनुमान चालीसा के 11 अखंड पाठ किए गए। कथा में शिव के साकार और निराकार स्वरूप की व्याख्या की गई। द्वादश ज्योतिर्लिंगों की कथा सुनाई गई। भक्तों ने मिलकर महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक पाठ किया। मानस शिव पूजन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य पुजारी पंडित तिलक राज, प्रधान अशोक महाजन, सुखदेव राज, प्रेम, लवलेश, अमित, सुनैना, सविता, पुष्पा सहित सारी संगत ने भाग लिया।


