लायंस क्लब मेन ने स्कूल को 8 पंखे और 50 नोटबुक किए भेंट

लायंस क्लब अमृतसर मेन के प्रधान नैनीश बहल ने घी मंडी स्थित बीके डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 8 पंखे तथा 50 नोटबुक भेंट किए। स्कूल की प्रिंसिपल इंदु अरोड़ा और वाइस प्रिंसिपल रितीश शर्मा ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया और क्लब की तरफ से समय-समय पर स्कूल की मदद करने के लिए आभार जताया। प्रधान बहल ने बताया कि क्लब समाज और मानवता की सेवा में हमेशा अग्रणी भूमिका अदा करता है। इसमें भी शिक्षा और पर्यावरण उनकी प्राथमिकता में शुमार हैं। इस मौके पर क्लब की तरफ से सुधीर मेहरा, कवलजीत अरोड़ा, एसएस पाहवा, केके वर्मा, एएन चाबा, मनीश धीर आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *