धन धन बाबा दीप सिंह जी वेलफेयर सोसायटी के मुख्य सेवादार बरजिंदर सिंह टिंकू ने 37वीं बार खूनदान किया। उन्होंने मजीठा रोड स्थित एक ब्लड बैंक में रक्तदान किया। बरजिंदर सिंह टिंकू समाज सेवा से जुड़े कई कामों में लगातार सक्रिय रहते हैं। वे जरूरतमंद मरीजों की मदद करते हैं। जिनके पास इलाज का खर्च नहीं होता, उनके लिए सोसायटी अस्पताल का बिल भरने में मदद करती है। सोसायटी गरीब परिवारों की बेटियों की शादी भी करवाती है। साथ ही जरूरत के अनुसार उन्हें जरूरी सामान भी देती है। बरजिंदर सिंह टिंकू ने कहा कि युवाओं को भी आगे आकर रक्तदान करना चाहिए।


