सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी का उल्लंघन एक ही स्कूल की 6 बसों का चालान

पंडोरी तरनतारन| सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत जिला स्तर पर गठित टास्क फोर्स टीम के सदस्यों ने जिला बाल सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार की अगवाई में वाहनों की चेकिंग की। वहीं सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी की नीति की शर्तों को पूरा न करने वाले एक स्कूल ही स्कूल सेंट फ्रासिंस कान्वेंट स्कूल तरनतारन के 6 स्कूली वाहनों के चालान काटे गए। बता दें कि इससे पहले भी जिला बाल सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार व ट्रैफिक पुलिस की ओर से इसी स्कूल के करीब 4 खस्ता हालत व नियमों को पूरा न करने वाली स्कूली बसों के चलान काटे गए थे जिनमें से अब भी एक वाहन को खस्ता हालत में बच्चों को स्कूल लेकर आने-जाने में प्रयोग किया जा रहा था उसे इंपाउंड कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *