सत्संग बिना मानव कल्याण संभव नहीं : साध्वी रश्मि

अमृतसर| जैन स्थानक 25 ई व्हाइट एवेन्यू एसएस जैन सभा सिविल लाइन में प्रवचन करते हुए साध्वी रजत रश्मि ने कहा कि सत्संग के बिना मानव का कल्याण संभव नहीं है और सत्संग से जुड़ने के लिए मनुष्य में आत्मबल होना चाहिए। जैसे ही मनुष्य अध्यात्म से जुड़ता है उसका आत्मबल बढ़ता है और सत्संग का प्रभाव जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है। सत्संग के बिना मानव जीवन की सफलता की कामना भी नहीं की जा सकती। जिस प्रकार स्वस्थ जीवन के लिए समुचित खानपान ज़रूरी है वैसे ही स्वस्थ मन के लिए सत्संग जरूरी है। आज हम भौतिकता की चकाचौंध में धर्म से दूर हो रहे हैं। अपनी संस्कृति को भूल रहे हैं, धर्म ही एक ऐसा मार्ग है जो सम्पूर्ण विश्व का कल्याण चाहता है। सत्संग की बातों को महापुरुषों की वाणी को सुन भर लेने से नहीं उसे जीवन में चरितार्थ भी करना चाहिए। महासाध्वी ने शहरवासियों, गुरु-भक्तों को प्रेरणा दी कि प्रवचन प्रतिदिन सुबह 8:30 से 9:30 बजे जैन स्थानक 25 इ वाईट एवेन्यू एस एस जैन सभा सिविल लाइन में होता है, सभी ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *