मजीठा रोड अमृतसर स्थित न्यू लाइफ अस्पताल में महिला एवं नवजात बच्चे का जीवन सुरक्षित किया। जानकारी देते हुए अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. इशिता शर्मा ने बताया कि अमृतसर की निवासी रुपिंदर कौर को बहुत ही गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, यह महिला 8 महीने की गर्भवती थी, जिसको बहुत ही ज्यादा ब्लीडिंग हो रही थी, टेस्ट करवाने के पश्चात पता लगा कि बच्चों के दिल की धड़कन भी कम हो रही थी, जिसकी वजह से उसको सांस लेने में समस्या भी आ रही थी और इसके लिए तुरंत ऑपरेट करना जरूरी था। अस्पताल की टीम डॉ. हिमांशु राय (चाइल्ड स्पेशलिस्ट) एवं क्रिटिकल केयर विभाग से डॉ. तेजिंदर चितकारा की देखरेख में महिला का सफल ऑपरेशन कर डिलीवरी की गई, जिसके दौरान मां और बच्चा बिल्कुल ठीक है। डॉ. हिमांशु ने कहा कि डिलीवरी के बाद बच्चों को किसी तरह के समस्या न आए इसके लिए अस्पताल में आधुनिक उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध होना बहुत जरूरी है। डॉ. तेजिंदर ने कहा कि न्यू लाइफ अस्पताल में अनुभवी स्टाफ एवं आधुनिक उपचार 24 घंटे उपलब्ध हैं।


