दर्शन एकेडमी में मनाया हरियाली महोत्सव, पौधे लगाए

अमृतसर| पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दर्शन एकेडमी मजीठा में हरियाली महोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। कार्यक्रम का समन्वयन ईको क्लब प्रभारी शिक्षिकाएं सुश्री सुखदीप और सुश्री सिमरनजीत ने किया। उन्होंने छात्रों को वृक्षों के महत्व और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में उनकी भूमिका के विषय में जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय की अकादमिक समन्वयक शीतल तथा प्रिं. नितिन वर्मा भी उपस्थित रहे। विद्यालय के चार ग्रीन एंबेसेडर्स की घोषणा भी की गई ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *