‘आप’ महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं आप नेता करते रहे हैं शोषण : बीबी जयइंद्र कौर

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पंजाब की अध्यक्ष जयइंद्र कौर ने कहा आम आदमी पार्टी को महिलाओं का सम्मान करना नहीं आता। वह शुरू से ही महिलाओ‌ं का शोषण करती रही है। यहीं कारण है कि पंजाब की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आप सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सितंबर 2016 में आप नेता संजय सिंह और दुर्गेश पाठक पर महिलाओं ने आरोप लगाया था कि टिकट देने के नाम पर यह नेता उन्हें दिल्ली बुलाते हैं। इसकी शिकायत आप के नेता दविंदर सेहरावत ने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को की थी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह पर भी महिला ने आरोप लगाया, लेकिन उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इतना ही नहीं कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लेकिन उन पर भी आप नेताओं ने कोई कार्रवाई नहीं की। वह वीरवार को हाथीगेट स्थित खन्ना स्मारक दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। महिला अध्यक्ष ने कहा कि आप के नेता इतने गंभीर विवादों में हैं कि उनकी कई उदाहरणे हैं। उन्होंने मांग की है कि पंजाब सरकार इन नेताओं पर कार्रवाई करे। वहीं उन्होंने नाबालिगा के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपियों को भी जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस इस मामले में जानबूझकर ढील बरत रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने सिर्फ महिलाओं को वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया है। उन्होंने मांग की है कि लड़कियों के स्कूलों के बाहर सुरक्षा को यकीनी बनाए, क्योंकि जिस नाबालिगा का लुधियाना में दुष्कर्म हुआ है, उसे स्कूल के बाहर से ही उठाया गया था। भाजपा के जिला प्रधान हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि पंजाब सरकार नाकाम सरकार साबित हुई है। उन्होंने कहा कि अब तक श्री हरमंदर साहिब को कई बार आरडीएक्स से उड़ाने की धमकियां दी गई है, लेकिन हैरानी की बात है कि पंजाब सरकार का न तो कोई न नुमाइंदा पहुंचा है और न ही उनका कोई नेता। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान श्रुति विज, उप प्रधान व पार्षद कृति अरोड़ा, भाजपा के जिला महासचिव सलिल कपूर और अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *