सरहदी गांव भूरे गिल में तस्कर गगन का घर जेसीबी से गिराया

अमृतसर | रमदास के अधीन आते सरहदी गांव भूरे गिल में नशा तस्कर गगनदीप सिंह का अवैध घर पंचायत विभाग ने पुलिस की मदद से गिरा दिया। गगनदीप सिंह, थाना रमदास क्षेत्र का रहने वाला है। उस पर पंजाब के अलग-अलग जिलों में एनडीपीएस के 6 केस पहले से दर्ज हैं। उसने पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा कर घर बना लिया था। यह कार्रवाई वीरवार की दोपहर तकरीबन साढ़े 12 बजे की गई। एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि गांव की पूरी पंचायत और सरपंच ने इसके खिलाफ प्रस्ताव पास कर बीडीपीओ रमदास से कार्रवाई की मांग की थी। बीडीपीओ पवन कुमार ने पुलिस की मदद से घर गिरवाया और जमीन का कब्जा पंचायत को सौंप दिया। एसपी हेडक्वार्टर आदित्य वारियर ने बताया कि गगनदीप सिंह इस समय फरार है। उसने नशे के धंधे से कमाई कर यह घर बनाया था। अब यह जगह पंचायत को सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि गगनदीप जैसे तस्करों को चेतावनी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *