बीयर की बोतल मारकर किया हमला, युवक जख्मी

थाना छेहर्टा पुलिस ने सिर पर बीयर की बोतल मारकर युवक को जख्मी करने के आरोप में एक हमलावर पर पर्चा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में लखविंदर सिंह निवासी गुरु की वडाली ने बताया कि 14 जुलाई की शाम करीब 6:45 बजे वह रोज की तरह अपनी चक्की पर मौजूद था। तभी सुखजीत सिंह उर्फ मिट्ठू आया और गाली-गलौज करने लगा। गांव के लोगों ने समझाकर उसे भेज दिया। कुछ देर बाद सुखजीत फिर आया और ललकारते हुए दुकान के अंदर घुस गया। उस समय लखविंदर अपनी हवेली में खड़ा था। सुखजीत दौड़कर दुकान से होते हुए हवेली में घुसा और अपने डब्बे से बीयर की खाली बोतल निकालकर लखविंदर के सिर मार दी। सिर फटने से वह खून से लथपथ हो गया और नीचे गिर पड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *