जोहार परियोजना महिलाओं की आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर झारखंड की बहुचर्चित जोहार परियोजना के विस्तार पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। मंत्री ने इस बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। लिखा, विश्व बैंक द्वारा सराही गई जोहार परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गंभीर चर्चा हुई। इस अभिनव पहल ने ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। अब इस परियोजना को और व्यापक रूप देने की दिशा में राज्य सरकार पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ रही है। मंत्री दीपिका ने भरोसा जताया कि विश्व बैंक के सहयोग से आने वाले वर्षों में झारखंड की महिलाओं को और अधिक अवसर, संसाधन और सशक्तीकरण का लाभ मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि झारखंड की हर महिला सक्षम, सशक्त और समृद्ध बने। मालूम हो कि विश्व बैंक ने झारखंड में चल रही जोहार परियोजना की प्रशंसा की है। पिछले चार वर्षों में इस योजना के तहत महिलाओं के नेतृत्व में गठित 21 फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन ने मिलकर करीब 21 मिलियन अमेरिकी डॉलर का कारोबार किया है। यह महिला सशक्तीकरण का एक सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *